
बरकरार है सचिन का जलवा
मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन का जलवा आज भी बरकरार है । आईपीएल के 15वे संस्करण मे जब देर रात मुंबई और चेन्नई का मैच चल रहा था तब ही स्टेडियम मे मौजूद दर्शकों की सचिन सचिन…. की गूँज से पूरा स्टेडियम गुंजायमान होगया, मौका का सचिन के जन्मदिन का । उसके बाद मैदान मे ही केक काट के क्रिकेट के भगवान ने सब का अभिवादन स्वीकार किया।
साथी खिलाड़ियों ने भी दी बधाई
मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने भी सचिन को जन्म दिवस की बधाई दी जिसमें सौरव गांगुली,युवराज सिंह ,विराट कोहली, हरभजन सिंह,गौतम गंभीर, सुरेश रैना इत्यादि शामिल रहे।